फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारियों को समझाते रहे मंत्री

व्यापारियों को समझाते रहे मंत्री

Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को समझाते रहे मंत्री
बैठक में भाग लेते मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जीएसटी आजादी के बाद देश के आर्थिक सुधार में क्रांतिकारी कदम है। इससे एक राष्ट्र बनने में मदद मिलेगी। जीएसटी व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इससे इंस्पेक्टर राज समाप्त होगा। यह बातें जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कहीं।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन में जीएसटी कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता एडीएम बीराम ने की। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीएसटी पर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इसे दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक जिले में एक कार्यशाला का आयोजन किया है। इससे व्यापारियों की परेशानियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि जीएसटी समूचे देश में सर्वसम्मति से पास किया गया है। इसका किसी भी पार्टी व दल ने विरोध नहीं किया। कोई व्यक्ति भ्रांति फैलाने की कोशिश कर रहा है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दें। उससे कहें कि जीएसटी देशहित में है।
विज्ञापन


इस दौरान भोगांव विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, एसपी राजेश एस, एसडीएम अमित सिंह, वाणिज्यकर अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, यूसी शर्मा, भंवर सिंह, बीएस यादव, अरविंद तोमर, आदित्य दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब जीएसटी हेल्प डेस्क पर कोई नहीं बैठता
जीएसटी कार्यशाला के दौरान व्यापारियों ने जिला प्रभारी मंत्री से हेल्प डेस्क पर समस्या नहीं निपटाए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जीएसटी को समझने में व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हेल्प डेस्क पर कोई बैठता ही नहीं हैै।


जीएसटी की आड़ में कर गए सपा पर कटाक्ष
जीएसटी पर व्यापारियों को समझाते हुए जिला प्रभारी मंत्री समाजवादी पार्टी पर भी कटाक्ष कर गए। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि साइकिल पर कितना जीएसटी लगा है। उन्हें में बताना चाहता हूं कि पिछली सरकार का चुनाव चिन्ह ही साइकिल था। इसके कारण उन्होंने दो सालों से साइकिल को टैक्स में छूट दे रखी थी। यही कारण है कि आम लोगों को जीएसटी में इस पर टैक्स ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed