फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ससुरालीजनों की मारपीट से महिला का हुआ गर्भपात, रिपोर्ट

ससुरालीजनों की मारपीट से महिला का हुआ गर्भपात, रिपोर्ट

Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों की मारपीट से महिला का हुआ गर्भपात, रिपोर्ट
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव लालपुर जोत में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को लात-घूसों से पीटा। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चला। मगर उसका पांच माह का गर्भ गिर गया। ससुरालीजन अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।



थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव माझगांव निवासी किशोरी लाल ने पुत्री शिखा की शादी 11 अक्तूबर 2016 को थाना बेवर क्षेत्र के गांव लालपुर जोत निवासी कुलदीप के साथ की थी। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चला मगर उसके बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता। 16 मई को शराब के नशे में पति कुलदीप, सास देवर ने उसके साथ लात घूंसों से बुरी तरह से मारपीट की। मारपीट के समय वह पांच माह की गर्भवती थी। शोरशराबा सुनकर आस पड़ोसियों ने उसे बचाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इतना सब होने के बाद भी ससुरालीजन फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने एसपी राजेश एस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed