{"_id":"61bf97067c5a3203e9688cf0","slug":"200-bigha-crop-submerged-due-to-breaking-of-rajbah-agra-news-agr518354094","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबाह टूटने से 200 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबाह टूटने से 200 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
बरहन, रजवाह फूटने से जलमग्न हुई फसल
- फोटो : Agra Dehat
बरहन। हाथरस की मांट ब्रांच से निकले सहपउ रजबहा रविवार की सुबह खांडा गांव के समीप टूट गया। इससे आलू, सरसों और गेहूं की करीब दो सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर पानी बंद कराया।
गांववालों ने बताया कि रजबहा टूटने से गांव के सुधीर, कामता प्रसाद, उदयवीर, रघवीर, सोनू, श्याम वीर, नरेश, रणवीर, लाखन सिंह, रामेश्वर, राधेश्याम, भरी सिंह, मुकेश, कालीचरन आदि की फसलें जलमग्न हो गई हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अफसर और कर्मचारियों की मनमानी से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। पूर्व विधायक ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। कहा कि सोमवार को वह इस मामले में मंडलायुक्त से मुलाकात भी करेंगे।
वहीं, अकोला के गांव नहचानी में प्रधान सोहन सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह को शिकायतीपत्र दिया है। इसमें बताया कि पोखर से सटा उनका खेत है। पोखर ओवरफ्लो होने से उनके खेत में पानी भर गया है। इससे वह बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पोखर की खोदाई कराकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। एडीएम प्रशासन ने उपजिलाधिकारी किरावली को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।