{"_id":"681471fa907589330d0a6eed","slug":"20-water-atms-installed-in-the-cantonment-area-at-a-cost-of-rs-2-25-crore-are-lying-defunct-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: छावनी में वाटर एटीएम पर 2.25 करोड़ हुए खर्च, फिर भी नहीं मिला पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: छावनी में वाटर एटीएम पर 2.25 करोड़ हुए खर्च, फिर भी नहीं मिला पेयजल
Fri, 02 May 2025 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:49 PM IST
सार
छावनी के वार्ड नंबर-3 में लगी मशीन का इस्तेमाल कपड़े टांगने के लिए किया जा रहा है। यहां वर्ष 2017 में वाटर एटीएम लगा था, जिससे 1 रुपये में आरओ का ठंडा पानी मिलता था।
विज्ञापन
वाटर एटीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के छावनी क्षेत्र में आम जनता की सुविधा के लिए 2.25 करोड़ की लागत से लगाए गए 20 वाटर एटीएम खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि मशीनों से पेयजल 6 महीने ही मिल सका। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कई जगह लोग मशीनों पर अपने कपड़े सुखा रहे हैं।
विज्ञापन
छावनी परिषद में आठ वार्ड आते हैं। वर्ष 2017 में सभी वार्डों में छावनी वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 2.25 करोड़ की लागत से वाटर एटीएम लगाए गए थे। इन मशीन से 1 रुपये में 1 लीटर आरओ का ठंडा मिलता था। इन्हें सदर बाजार में नाैलक्खा, एसीपी कार्यालय के पास, वार्ड 1, 2, 4, 5, 7 और 8 में 2-2, वार्ड 3 और 6 में 3-3 मशीनें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विनोद बघेल ने बताया कि भीषण गर्मी में मशीनों के खराब पड़े रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल का कहना है कि उन्हें सदस्य बने 4 महीने हुए हैं। इस मुद्दे को हर बैठक में उठाया है। छावनी वासियों को जल्द इस मशीन का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
शिकायत की जांच कराएंगे
छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि छावनी में लगी वाटर मशीन की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। इस पर जांच कराएंगे। यह किस कारण से खराब हैं। सभी वार्डों में लगी इन मशीनों को चेक कराया जाएगा। छावनी वासियों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि छावनी में लगी वाटर मशीन की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। इस पर जांच कराएंगे। यह किस कारण से खराब हैं। सभी वार्डों में लगी इन मशीनों को चेक कराया जाएगा। छावनी वासियों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।