फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 vehicle include 6 school vehicle seized

छह स्कूल वाहन सहित 20 सीज

Sat, 07 May 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
20 vehicle include 6 school vehicle seized
कासगंज में स्कूल की बस की चैकिंग करते एआरटीओ राजेश राजपूत । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने जनपद भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 13 ऑटो ओवर लोड संचालित मिले। वहीं, तीन स्कूली वाहन एलपीजी से संचालित मिले। विभाग ने छह स्कूली वाहन सहित 20 वाहनों को सीज कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एआरटीओ राजेश राजपूत और यातायात निरीक्षक गणेेश चौहान ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। पटियाली और सहावर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के संचालन में अनियमितताएं सामने आई। बिना फिटनेस के स्कूली वाहन दौड़ते मिले। जबकि एलपीजी से भी वाहन चलाए जा रहे थे। विभाग ने ऐसे छह स्कूली वाहनों को सीज कर दिया, जबकि आठ स्कूली वाहनों के चालान काट दिए। इसके अलावा एक अन्य वाहन भी एलपीजी से संचालित मिला। एलपीजी संचालित चारों वाहनों के पंजीयन एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस चार माह के लिए निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 ऑटो ओवरलोड संचालित मिले, जबकि एक बस अनधिकृत रूप से संचालित मिली। इनको भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा 50 अन्य वाहनों में अनियमितताएं सामने आने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर तमाम वाहन चालकों ने अपने वाहन मार्ग से हटा लिए। एआरटीओ ने कहा कि जो स्कूली वाहन अपने मानक पूरे नहीं करेंगे या फिर फिटनेस पूरी नहीं कराएंगे उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीआईओएस व बीएसए को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed