फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 thousand prize crook arrested in Iradtnagar

इरादतनगर में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
20 thousand prize crook arrested in Iradtnagar
आगरा। एसटीएफ आगरा इकाई ने इरादतनगर में शनिवार रात 20 हजार के इनामी बदमाश देवेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर के मामले में आरोपी था। उसका पिता लाखन सिंह पूर्व में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसटीएफ के निरीक्षक यतींद्र शर्मा के मुताबिक धौलपुर के कंचनपुर स्थित गांव धैंसुआ निवासी देवेंद्र सिंह गुर्जर के शनिवार रात को इरादतनगर से शहर की तरफ आने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद देवेंद्र को पकड़ लिया। उससे रुपये और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र के पिता को थाना सिकंदरा पुलिस ने फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। देवेंद्र भी लुटेरा है। उसने इरादतनगर में लूट की थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह फरार हो गया था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उससे गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed