फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 passengers injured as bus overturns

इटावा मैनपुरी मार्ग पर बस पलटने से हुए हादसे में 20 यात्री घायल

Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 passengers injured as bus overturns
करहल (मैनपुरी)। शनिवार की रात मैनपुरी-इटावा मार्ग पर निजी बस अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने 17 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार की देररात करीब दो बजे निजी बस इटावा से सवारियां लेकर मैनपुरी आ रही थी। गांव रूपपुर के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन गाय को टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से बस से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस वाहनों से 17 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसपी कमलेश दीक्षित ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

हादसे में दीक्षा गुप्ता, आरुषि गुप्ता, सपना गुप्ता, आशीष गुप्ता, उपलब्धि गुप्ता, वेदांत गुप्ता, यशिका गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रीती गुप्ता, प्रतीक्षा गुप्ता, शकुंतला, अरविंद गुप्ता निवासी पुलंदर वाली बगिया सदर कोतवाली, वंशिका पांडेय, नीरज पांडेय निवासी एडवोकेट कालोनी दीवानी रोड, विशाल शर्मा निवासी आसरा आवास कालोनी, भूपेंद्र कुमार निवासी गांव धारा, गौरव अग्रवाल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान घायल हुए। अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed