{"_id":"62024a6403ee7f5b00171d69","slug":"20-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज की संख्या 400 से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज की संख्या 400 से कम
Tue, 08 Feb 2022 04:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:18 PM IST
सार
आगरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 400 से नीचे आ गई है। हर दिन नए मरीज से ज्यादा सही होने वालों की संख्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के लिए राहत की खबर है। चुनावी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में 20 नए संक्रमित मिले हैं। 69 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिससे मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या अब 393 रह गई है। जिलाधिकारी का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोग कोविड व्यवहार का पालन करें। मास्क, उचित दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 23.75 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 35698 संक्रमित मिले। 34850 मरीज ठीक हो गए। 464 की मौत हो गई। उधर, शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने के लिए अब सभी के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। व्यक्ति कोई भी पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकता है। अभी तक 15 से 18 साल की उम्र तक के किशोरों के लिए यह सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन