फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 lakh items including cash, jewelry stolen from farmer's house

किसान के घर से नकदी, गहने समेत 20 लाख का सामान चोरी

Mon, 13 Sep 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
20 lakh items including cash, jewelry stolen from farmer's house
बाह में किसान के घर से 20 लाख के नगदी जेबर चोरी,परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर दिया था बेहोश, पहल - फोटो : Agra Dehat
बाह। चौसिंगी गांव के किसान दिमान सिंह के घर में शनिवार की रात घुसे चोरों ने तीन कमरों में दो अलमारी और चार बक्से चाबी से खोलकर नगदी और जेवर समेत करीब 20 लाख का सामान चोरी किया। वारदात से पहले चोरों ने सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। रविवार सुबह जागने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को किसी नजदीकी पर शक है।
विज्ञापन

चौसिंगी गांव के किसान दिमान सिंह, उनके बेटे पुष्पेंद्र और ऊदल एक ही घर में अलग अलग कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। रक्षाबंधन पर बेटी गुड़िया भी घर पर आई हुई थी। शनिवार रात दिमान और उनकी पत्नी बरामदे में सोए थे। जबकि बेटे अपने बच्चों के साथ कमरों के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

दिमान ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात घुसे चोरों ने पलंग पर रखा चाबियों का गुच्छा ले लिया। सो रहे लोगों को कुछ सुंघा दिया था। तीनों कमरों में रखी दो अलमारी, छह बक्सों को खोलकर सोने की करधनी, दो हार, कालर, चार अंगूठी, तीन जंजीर, 4 जोड़ी बाला, दो जोड़ी आर्मलेट, 10 जोड़ी चांदी की तोड़ियां और 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जागने पर कमरों में खुले पडे़ बक्से व अलमारी और बिखरा पड़ा सामान देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने परिजनों से जानकारी करने के बाद छानबीन शुरू की। पुलिस ने किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका जाहिर की है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिमान सिंह का एक बेटा ट्रैक्टर चलाता है और दूसरा पेट्रोल पंप पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed