{"_id":"66ff61f9488d77b0ec04d9c6","slug":"20-intersections-of-agra-will-become-models-checking-with-radar-gun-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा के ये 20 चौराहे बनेंगे मॉडल, गति का रखें ध्यान...रडार गन से चेकिंग; एक गलती से कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा के ये 20 चौराहे बनेंगे मॉडल, गति का रखें ध्यान...रडार गन से चेकिंग; एक गलती से कटेगा चालान
Fri, 04 Oct 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:03 AM IST
सार
आगरा में पर्व के महीने को लेकर यातायात व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों के साथ गोष्ठी की। जिसमें 20 चौराहों को मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Traffic police, police constable,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने पुलिस अधिकारियों व यातायात निरीक्षकों के साथ गोष्ठी की। जिसमें 20 चौराहों को मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
मॉडल चौराहों में हरीपर्वत, दिल्ली गेट, तारघर चौराहा, पुरानी मंडी, ताज व्यू, बोदला, बिजलीघर, साईं का तकिया, प्रतापपुरा, ईदगाह, भगवान टॉकीज लोहामंडी, मदिया कटरा, रामबाग, जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, बसई तिराहा, फूल सैयद चैराहा, क्लब चौराहा हैं। पुलिस 2 से 16 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान ऑटो में अतिरिक्त सीट निकालने, ऑटो के दाहिने गेट को बंद करने के लिए जाली लगाई जाएंगी। यातायात पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरे लगाकर ड्यूटी करेंगे।
इन चौराहों के लिए छह जोन में ड्यूटी लगाई जाएंगी। पीक ऑवर्स में स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से ट्रैफिक संचालित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक बूथ का निर्माण कराएं और उन पर कमिश्नरेट का कलर कराया जाए। यातायात पुलिस चालान नहीं करके सुचारु संचालन पर ध्यान दें। त्योहारी सीजन और पर्यटन सीजन के लिए व्यापारियों के साथ बैठकों का आयोजन करें।
विज्ञापन
पर्यटकों की सुविधा का भी खास ख्याल रखा जाए। देहात में भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए सात पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। सिकंदरा हाईवे पर स्पीड रडार गन से जांच की गई। पहले दिन 10 वाहनों का ओवर स्पीड में चालान किया गया। एसीपी यातायात अरीब अहमद ने बताया कि सिकंदरा से एत्मादपुर तक स्पीड रडार गन से चेकिंग हो रही है। अधिक रफ्तार पर चालान होगा।