{"_id":"6170706f53c28a36b742d3e8","slug":"2-23-lakh-did-web-registration-for-admission-in-graduation-agra-city-news-agr512164368","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में प्रवेश के लिए 2.23 लाख ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में प्रवेश के लिए 2.23 लाख ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर को बंद कर दी गई। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए करीब 2.23 लाख छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद करीब 2.13 लाख छात्र-छात्राओं ने पाठ्यक्रम चुन लिया है। प्रवेश समिति के सह समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वाधिक 93 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने बीए पाठ्यक्रम को चुना है। जबकि बीएससी में प्रवेश के लिए करीब 74 हजार ने रुचि दिखाई है। बीकॉम को 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने चुना है। विश्वविद्यालय के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों में 57700 के करीब छात्र-छात्राओं की रिपोर्टिंग हुई है। करीब 31 हजार ने प्रवेश लिया है।
परास्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 37800 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। वेब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों को यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
बाद में वेब रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं को मनचाहे कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पाएगा, भले ही उनकी मेरिट अधिक बने। सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, आगरा कॉलेज आदि कॉलेजों ने प्रवेश के लिए अब आवेदन स्वीकार ही बंद कर दिया है। ये कॉलेज अपनी मेरिट लिस्ट जारी कर चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।