फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   197 children are very malnourished, yet there are empty beds in NRC

197 बच्चे अति कुपोषित, फिर भी खाली हैं एनआरसी में बेड

Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
197 children are very malnourished, yet there are empty beds in NRC
मैनपुरी।
विज्ञापन

एक सितंबर से पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। धरातल पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन के डाटा के अनुसार जिले में 197 अति कुपोषित बच्चे हैं, लेकिन पोषण पुनर्वास केंद्र में फिर भी बेड खाली हैं।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में 197 अति कुपोषित बच्चे हैं। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में ऐसे बच्चों का उपचार किया जाता है। केंद्र में दस बेड की व्यवस्था है। जिले में 197 बच्चे अति कुपोषित बच्चे होने के बाद भी यहां बेड फुल नहीं हो पाते हैं। बृहस्पतिवार को पोषण पुनर्वास केंद्र में केवल सात बच्चे ही भर्ती थे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की है जिम्मेदारी
गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी में भर्ती कराने की जिम्मेदारी होती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ये कहकर जिम्मेदारी से बच जाती हैं कि अति कुपोषित बच्चों के परिजन आने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी अति कुपोषित बच्चे यहां भर्ती कराए जाते हैं, उनकी बेहतर देखभाल की जाती है। वर्तमान में सात अति कुपोषित बच्चे भर्ती हैं जिन्हें उपचार और देखभाल की जा रही है। - गौरव दुबे, प्रभारी पोषण पुनर्वास केंद्र मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed