फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गुस्साए लोगों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर लगाया जाम

गुस्साए लोगों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 21 Apr 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर लगाया जाम
गुस्साए लोगों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
मैनपुरी-बेवर। दवा लेने जा रहे दंपती की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बेवर कुसमरा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। सीओ के समझाने पर जाम खुल सका। थाना बेवर के गांव कूंडी निवासी विवेक कुमार (25) रविवार सुबह पांच बजे पत्नी उमाकांती शाक्य (23) को दवा दिलाने के लिए बाइक से भोगांव ले जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपती की बाइक गांव खूजा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब छह बजे हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बेवर-कुसमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बीस दिन से सड़क किनारे खड़ा है, लेकिन पुलिस ने उसे हटवाया नहीं। अगर ट्रक खड़ा नहीं होता तो यह हादसा भी नहीं होता। ग्रामीण तत्काल ट्रक को हटवाए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर बेवर के अलावा किशनी, भोगांव थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ प्रयांक जैन ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सुबह आठ बजे जाम खुल सका। मृतक के भाई रजनेश शाक्य ने हादसे के संबंध में तहरीर पुलिस को दी है। दो भाइयों में विवेक सबसे छोटा था। वह सीसीटीवी लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार विवेक की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। संतान न होने पर पत्नी का इलाज चल रहा था। रविवार को भी वह दवा लेने के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कई अन्य वाहन पहले भी टकरा चुके हैं। इससे वाहन सवार घायल हो चुके हैं। चार दिन पूर्व एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन वाहन सवार बाल बाल बच गए थे। इसके अलावा भी अन्य कई लोग खड़े ट्रक की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed