फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यहां शक्तिपीठ के दर्शन से पहले मां पथवारी के दरबार में लगाई जाती है हाजिरी

यहां शक्तिपीठ के दर्शन से पहले मां पथवारी के दरबार में लगाई जाती है हाजिरी

Sat, 13 Apr 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
यहां शक्तिपीठ के दर्शन से पहले मां पथवारी के दरबार में लगाई जाती है हाजिरी
मां पथवारी। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। कृष्ण की नगरी में मां पथवारी देवी का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि भक्त को किसी भी शक्तिपीठ के दर्शन करने से पहले हाजिरी लगाना जरूरी होता है। जिसके चलते मथुरा में पथवारी देवी मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां पर दूर दूर से भक्त आते हैं।
विज्ञापन


सनातन धर्म में देवी पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इसलिए देवीभक्त 51 शक्तिपीठों के दर्शन कर अपने जीवन को सफल बनाने की कामना करते हैं। शक्तिपीठ के दर्शनों से पहले मां पथवारी देवी के दर्शन करने की भी धार्मिक मान्यता है और मां पथवारी ही भक्त के शक्तिपीठ के दर्शनों की यात्रा को सफल बनाती है। मां पथवारी के सेवायत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पथवारी शब्द का मतलब ही पथ पर जाने वालों की रक्षा करना है।
विज्ञापन


वृंदावन रोड पर मथुरा में स्थित मां पथवारी देवी के इस प्राचीन मंदिर के बारे में मशहूर है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व मां दुर्गा के अनन्य भक्त राजा रूपचंद ने जब मां से अपना कोई चमत्कार दिखाने को कहा तो मां ने उसी समय उसे एक छोटी बच्ची के रूप में दर्शन दिए। धार्मिक मान्यता के चलते मां दुर्गा की शक्तिपीठ के दर्शनों से पहले इस पथवारी देवी मंदिर के दर्शन करने आते है। नवरात्र पर मां पथवारी के दर्शनों के लिए तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed