फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तीन दिन निरस्त रहेंगी चार ट्रेन, कई अन्य होगी प्रभावित

तीन दिन निरस्त रहेंगी चार ट्रेन, कई अन्य होगी प्रभावित

Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन निरस्त रहेंगी चार ट्रेन, कई  अन्य  होगी प्रभावित
भारतीय रेल - फोटो : PTI
कासगंज। कानपुर ट्रैक पर विद्युतीकरण काम होने के चलते रेल मार्ग कल से बाधित हो जाएगा। रविवार, सोमवार एवं बुधवार को चार ट्रेन कानपुर ट्रैक पर पूरी तरह से बाधित रहेंगी। वहीं कुछ साप्ताहिक गाड़ियां भी प्रभावित होंगी। इसके अलावा तीन दिन तक लखनऊ सवारी गाड़ी एक घंटे की देरी से दौड़ेगी।
विज्ञापन

कानपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का काम चल रहा है। काम पूर्ण करने के लिए रेलवे की कार्यदायी संस्था इरकॉन 14, 15 और 17 अप्रैल को ट्रैक बाधित रखेगी। फर्रुखाबाद एवं कंपिल स्टेशन के बीच काम होने के कारण ट्रैक पर चार गाड़ियां प्रतिदिन निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 15040 कासगंज-फर्रुखाबाद, 15041 फर्रुखाबाद-कासगंज के अतिरिक्त 05306 फर्रुखाबाद-अनवरगंज एवं टे्रन संख्या 05305 अनवरगंज-फर्रुखाबाद निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55325 लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी एक घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं 14 अप्रैल को लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटे देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 55410 अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 अप्रैल को एक से दो घंटे तक प्रभावित हो सकती है। रेलवे कार्य अवधि के दौरान कानपुर ट्रैक पर एक भी माल नहीं चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे का विद्युतीकरण कार्य किए जाने के कारण 14, 15 और 17 अप्रैल को पांच-पांच घंटे ट्रैक बाधित रहेगा। कोई साप्ताहिक ट्रेन निरस्त नहीं की गई है। स्थानीय चार ट्रेन निरस्त रहेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed