फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लिया संकल्प: होली पर न पीएंगे और न पीने देंगे शराब

लिया संकल्प: होली पर न पीएंगे और न पीने देंगे शराब

Mon, 18 Mar 2019 10:43 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
लिया संकल्प: होली पर न पीएंगे और न पीने देंगे शराब
लिया संकल्प: होली पर न पीएंगे और न पीने देंगे शराब - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सहावर। मदिरा के शौकीनों के लिए होली का पर्व मस्ती का पर्व होता है। अधिकांश लोग सुबह से ही सुरा के सुरूर में झूमने लगते हैं, लेकिन इस बार गांव फतेहपुर और तैय्यबपुर के ग्रामीणों ने इस पर्व पर शराब की कुरीती को खत्म करने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने होली पर शराब न पीने और न पीने देने की बात दोहराई है। इसी संकल्प के तहत ग्रामीणों ने क्षेत्रभर में कच्ची शराब खोजो अभियान चलाया और सैंकड़ों किलो लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के गांव फतेहपुर के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान छेड़ा। गांव की एक चौपाल पर पहले तो जागरूक ग्रामीणों की पंचायत जुटी। इस पंचायत में महिलाएं भी शराब के खिलाफ आवाज बुलंद करती दिखाई दीं। उसके बाद ग्रामीण शराब खोजो अभियान में जुट गए। गांव के जंगलों से सैंकड़ों किलो लहन नष्ट कराया। वहीं कासगंज क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर सुजातगंज में भी ग्रामीण जागरूक दिखाई दिए। ग्रामीणों ने कच्ची शराब खोजकर नष्ट कराई है।
विज्ञापन

बनाई गईं युवाओं की टीमें
कासगंज। शराब की कुरीती के खिलाफ युवा आगे आए हैं। तैय्यबपुर सुजातगंज में युवाओं ने एक टीम बनाई है। कच्ची शराब की जानकारी पर पहले तो पुलिस को सूचना देंगे उसके बाद पुलिस ने अनदेखी की तो स्वयं शराब नष्ट कराने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग अभियान चला रहा है। ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। अन्य गांव के ग्रामीण भी कच्ची शराब के विरुद्ध आगे आएं।
राजेश कुमार, आबकारी निरीक्षक, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed