{"_id":"5c8d2af7bdec22141c6e5f30","slug":"191552755447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में न जा पाने से क्षुब्ध युवक ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में न जा पाने से क्षुब्ध युवक ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
girl jump into river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/मिरहची। दोस्त की शादी में जाने से मना करने पर क्षुब्ध युवक ने मिरहची क्षेत्र के रतनपुर नहर मे ंछलांग लगा दी। जानकारी पर परिजन के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों से युवक की पानी में तलाश करा रही है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मेहनी निवासी देवेंद्र (23) पुत्र प्रेमपाल के दोस्त की शादी थी। शादी में जाने के लिए देवेंद्र ने परिजनों से बात की लेकिन परिजनों ने घर पर काम होने के चलते उससे शादी में जाने से मना कर दिया। परिजनों के मना करने से युवक काफी आहत हो गया और उसने थाना मिरहची क्षेत्र के रतनपुर नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। इसे देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन पहुंच गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश कर रही है। हालांकि तीन घंटे मशक्कत के बाद भी गोताखोर युवक का पता नहीं लगा सके है।