{"_id":"5c5874a2bdec2273651492de","slug":"191549300898-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में अब विकास की रफ्तार होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में अब विकास की रफ्तार होगी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ सकेेंगे। शासन ने चौदहवें वित्त आयोग की दूसरी किश्त जारी कर दी है। जिले की 576 ग्राम पंचायतों के विकास को आए 37 करोड़ रुपये से तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे।
राज्य वित्त आयोग के तहत साल में तीन किश्तों में धन आवंटित किया जाता है। जबकि 14वें वित्त आयोग के तहत दो किश्तें दी जाती हैं। 14वें वित्त आयोग की पहली किश्त जिले को जुलाई में मिली थी। इसके बाद वर्ष 2018-19 की दूसरी किश्त के तौर पर 37 करोड़, 33 लाख, 64 हजार, 316 रुपये आवंटित कर दिए हैं।
जिला पंचायत राज विभाग इस धनराशि को ब्लॉक वार आवंटित कर ग्राम निधि खाते में भेज रहा है। साथ ही एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधानों और सचिवों को गांव में विकास कार्य तेज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चलते जल्दी भेजी किश्त
अब तक 14वें वित्त आयोग के तहत दूसरी किश्त मार्च में प्राप्त होती रही है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने जल्द जिलों को किश्त आवंटित कर दी है। ताकि कार्य रफ्तार पकड़ सकें।
राज्य वित्त की किश्त भी पहुंची
पिछले महीने ही ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग की दो किश्तें पहुंची हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों के खाते में विकास कार्य के लिए खासा बजट पहुंच गया है।
सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि 14वें वित्त आयोग के तहत 37 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त मिली है। जिसे ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के खाते में भेजा जा रहा है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।