फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्पंदन छात्रवृति परीक्षा में बैठे 139 परीक्षार्थी

स्पंदन छात्रवृति परीक्षा में बैठे 139 परीक्षार्थी

Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्पंदन छात्रवृति परीक्षा में बैठे 139  परीक्षार्थी

विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में निशांत क्लासेज स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 139 परीक्षार्थी शामिल हुए। कड़ी निगरानी के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन हुआ।


डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निशांत क्लासेज स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा प्रबंधक अशोक यादव और उप प्रबंधक डॉ. किरन सौजिया के निर्देशन पर प्रधानाचार्य डॉ. देवकी नंदन की देखरेख में हुई। परीक्षा सात कक्षों में आयोजित हुए।
विज्ञापन


कक्षा नौ से 16, कक्षा 10 से 53 तथा कक्षा 12 से 70 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए कुल 207 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

इसमें से कुल 139 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं की तीन बार तलाशी कराई गई। दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में आगरा से आए लोगों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरिट के आधार पर शीर्ष स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयन होगा। दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों को कॉल एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्रों को एक ऐसा मौका प्रदान करना है।

चुने गए छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल रहे शीर्ष छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न सुविधाएं भी दी जाएंगी।

10वीं के शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं की 11वीं की स्कूल की ट्यूशन फीस दी जाएगी। चुने गए छात्र -छात्राओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए ट्यूशन निशुल्क दिया जाएगा।


चुने गए 30 छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में रहने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। यह सभी सुविधाएं अमर उजाला द्वारा चुने गए छात्र-छात्राओं को निशांत क्लासेज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed