{"_id":"5c2d0088bdec2256ae0cbfa3","slug":"191546453128-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में निकलीं जैन तीर्थकरों की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में निकलीं जैन तीर्थकरों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। नगर के शेरगंज स्थित बड़ा जैन मंदिर में बुधवार को खोदाई के दौरान जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं निकलीं। जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं देखने को मंदिर में लोगों का हुजूम लग गया।
शेरगंज स्थित बड़ा जैन मंदिर में वेदी जीर्णोद्धार के काम चल रहा है। बुधवार को वेदी के पास खोदाई का काम चल रहा था। इस दौरान खोदाई में भगवान आदिनाथ की पाषाण और भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा निकलीं।
साथ ही पीतल का मंगल कलश भी खोदाई में प्राप्त हुआ। जानकारी होते ही जैन समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। खबर फैलते ही लोगों का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया है। बताया जाता है कि प्रतिमाएं 250 साल पुरानी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों ने प्रतिमाएं खंडित होने की बात कही, लेकिन लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। जैन समाज के लोगों ने संतों के आगमन के दौरान प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा कराने का विचार किया है।