{"_id":"5c19387abdec22569c67b519","slug":"191545156730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूर्ण कराएं शासन की प्राथमिकता वाले कार्य: प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूर्ण कराएं शासन की प्राथमिकता वाले कार्य: प्रमुख सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील दिवस के बाद जसराना तहसील के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शिकायतों, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कराने की हिदायत अधिकारियों को दी।
जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज को डीबीडी का लाभ निर्धारित अवधि के दौरान कृषकों तक पहुंचाने, स्प्रिंकलर आधारित सिंचाई एवं कृषि कार्यों से जुड़ी योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने पेंशन योजना में आधार लिंकेज बढ़ाने, हैंडपंप के आस-पास सफाई, जलनिकासी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। राशन वितरण पारदर्शिता से कराने एवं फूंके व खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित अवधि में बदलने पर उनका जोर रहा।
विज्ञापन
कर करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा करते हुये प्रमुख सचिव ने संबंधित विभागों को समय से लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। शांति व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। बैठक में डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन,एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह एवं एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान मौजूद रहे।