फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बयान बदलने को डूडा के जेई ने कर्मचारी को धमकाया

बयान बदलने को डूडा के जेई ने कर्मचारी को धमकाया

Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बयान बदलने को डूडा के जेई ने कर्मचारी को  धमकाया
मैनपुरी। एक झूठ को छिपाने के लिए डूडा हर कदम पर झूठ का सहारा ले रहा है। इसके बाद भी झूठ सबके सामने आ जाता है। डूडा के एक अवर अभियंता ने एक कर्मचारी को बयान बदलने के लिए जमकर धमकाया। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद अब अवर अभियंता भी भ्रष्टाचार के दायरे में आ गया है।
विज्ञापन


पखवाड़े भर पहले डूडा के मिशन प्रबंधक की ओर से महिला लाभार्थी से प्रधानमंत्री आवास की किस्त के लिए 20 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद तो जैसे डूडा के भ्रष्टाचार की शिकायतों की कतारें लग गईं। सभी साक्ष्य इतने पक्के थे कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। मामले की जांच चल रही है। इसी दौरान जिस कर्मचारी के मोबाइल से ये ऑडियो वायरल हुआ था, उसे बयान बदलने के लिए डूडा के अवर अभियंता ने फोन हड़काया।
विज्ञापन


दरअसल, उस कर्मचारी को अपर जिलाधिकारी ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। ऐसे में अवर अभियंता को डर था कि कहीं कर्मचारी सच न बोल दे। इसके लिए उन्होंने पहले कर्मचारी को अपने घर आने के लिए कहा। जब उसने घर आने से मना किया तो फोन पर भी जमकर हड़काया। इसके बाद एडीएम बी राम के सामने पेशी से पहले भी उसे बयान बदलने के लिए खूब धमकाया गया। प्रतीक ने तो कर्मचारी को नौकरी से निकालने तक की धमकी दे डाली। धमकी के ये ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हो सकती है दोषियों पर कार्रवाई
डूडा में प्रधानमंत्री आवासों की किस्त के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। कई दिनों से वे गवाहों व साक्ष्यों का अवलोकन कर जांच में जुटे हुए हैं। सोमवार को जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई का अनुमान लगाया जा रहा है। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर एडीएम ने क्या जांच की है। हालांकि मामला रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। हालांकि अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed