फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड दरोगा से आठ लाख ठगे

बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड दरोगा से आठ लाख ठगे

Thu, 22 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड दरोगा से आठ लाख ठगे
100 का नोट
एटा। शिक्षक की नौकरी लगवाने के नाम पर सेवानिवृत्त दरोगा से आठ लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली। इसे लेकर पीड़ित ने कोतवाली नगर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के हनुमानगढ़ी रेलवे रोड निवासी अवधेश पुत्र रामऔतार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह पुलिस से रिटायर्ड एसआई है। नौकरी के वक्त गाजियाबाद विजय नगर के बिहारीपुरा निवासी मित्रसेन पुत्र एसडी शर्मा से मित्रता हो गई थी। जिसे लेकर एक दूसरे का घर तक आना जाना शुरू हो गया था। पीड़ित ने बताया कि जान पहचान होने के चलते मित्रसेन ने उससे विद्यालय में बेटे संदीप की शिक्षक की नौकरी लगवाने के लिए कहा था। जिस पर उसने दस लाख रुपये की मांग करने के बाद आठ लाख रुपये मित्रसेन को दे दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोप है इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed