{"_id":"5bc606f5bdec22699b1487fe","slug":"191539704565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी की टीम ने आगरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी की टीम ने आगरा को हराया
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला खेल कार्यालय मथुरा पर आयोजित मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मैनपुरी और आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर बालक वर्ग में मैनपुरी की टीम आगरा को हराकर फाइनल विजेता बनी। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में मैनपुरी के श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज राठेरा की टीम ने आगरा की टीम को पराजित कर फाइनल में जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में आगरा की टीम ने मैनपुरी को पराजित किया, मैनपुरी उप विजेता रही।
वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम ने मैनपुरी की टीम को पराजित किया। समापन अवसर पर आगरा के डीआईओएस कृष्ण पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर आयोजक ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर अलका गौतम, कीड़ा सचिव पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रभारी डॉक्टर पदम सिंह, निरंजन सिंह, मैनपुरी से स्वतंत्र कुमार क्रीड़ा प्रभारी, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य हिमांशु यादव, आरसी कॉलेज पूजा भदौरिया, श्रीआदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा से पी कुमार, अजय यादव मौजूद रहे।