{"_id":"5bbcf155867a5528625a14ed","slug":"191539109205-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय अंदाज में रामबारात के संयोजक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय अंदाज में रामबारात के संयोजक गायब
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रामबारात के संयोजक वीरेंद्र बंसल रामलीला कमेटी से झांकी वालों को दिए जाने वाले भुगतान का पैसा न मिलने पर मंगलवार काके नाटकीय अंदाज में शहर छोड़ कर चले गए हैं। मोबाइल स्वीच आफ जा रहा है। जाने से पहले एसपी के नाम अपने मित्र को एक पत्र देकर गए हैं। जिसमें लिखा है कि रामलीला कमेटी झांकी-बैंड वालों का भुगतान नहीं कर रही है। झांकी-बैंड वाले आकर उन्हें घर पर धमका रहे हैं। वह दहशत में हैं इस लिए घर छोड़ कर जा रहे हैं। राम बारात संयोजक के गायब होने से सनसनी फैल गई । पुलिस जांच में जुटी।
छह अक्तूबर को शहर में भगवान राम की बारात निकाली गई थी। राम बारात का संयोजक वीरेंद्र बंसल को बनाया गया था। रामबारात के बाद झांकी, बैंड और खेल तमाशे वालों का भुगतान किया जाता है। रार रामलीला कमेटी और रामबारात कमेटी के संयोजक के बीच पैसों को लेकर शुरू हुई है। राम बारात के संयोजक वीरेंद्र बंसल मंगलवार दोपहर 12 बजे से गायब हैं। उनका मोबाइल स्वीच आफ जा रहा है। शहर छोडकर जाने से पहले उन्होंने अपने मित्र के घर एक पत्र छोड़ा है। पत्र में लिखा है कि रामलीला कमेटी झांकी-बैंड वालों का भुगतान न करके उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के नाम लिखे पत्र में वीरेंद्र बंसल ने कहा है कि रामलीला कमेटी झांकी और बैंडवालों का भुगतान नहीं कर रही है। चूंकि राम बारात का संयोजक मैं था इस लिए ये लोग मुझ पर दवाब बना रहे हैं। पहले ही तय हो गया था कि मार्ग की साज सज्जा, स्वागत आदि का भुगतान रामबारात कमेटी करेगी और शेष झांकी का भुगतान रामलीला कमेटी करेगी। वीरेंद्र बंसल ने पत्र में लिखा है कि कमेटी द्वारा भुगतान न करने से परेशान होकर मैं शहर छोड़ कर जा रहा हूं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।