{"_id":"5bb8e441867a55682107e3a0","slug":"191538843713-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक घायल
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के देवी रोड पर शुक्रवार रात एक युवक के पैर में गोली लग गई। साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेव हमला किए जाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी धर्मराज उर्फ छोटू चौहान शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे देवी रोड पर था। तभी किसी ने उस पर फायर कर दिया, गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मीमो प्राप्त होने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। उधर इस मामले में विनय चौहान की आर से आदित्य व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। गोली मारने वाले कहां के हैं, इसका जिक्र तहरीर में नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।