फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   'राखी मेल' लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी राखी

'राखी मेल' लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी राखी

Tue, 31 Jul 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
'राखी मेल' लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी राखी
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
कासगंज।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर बहन घर से दूर रह रहे अपने भाईयों को राखी भेजेंगी। भाईयों तक राखी सुरक्षित और शीघ्र पहुंचे इसके लिए डाक विभाग ने तैयारी कर ली है। राखरी भेजने को ‘राखी मेल‘ लिफाफे डाक विभाग के द्वारा जारी किए जा रहे हैं।
बारिश के मौसम में राखी भाईयों तक सुरक्षित और बिना भीगे पहुुंचे इसके लिए डाक विभाग ने ‘राखी मेल’ लिफाफे नाम से सेवा शुरू की है। इससे राखियों को रखकर भेजा जा सके। इन लिफाफों से पोस्टमैन को भी यह पता रहेगा की इसमें राखियां हैं। जिससे वह उन्हें सुरक्षित और समय से पहुंचाने का प्रयास करेंगे। डाक विभाग का दावा है कि राखियां समय से और सुरक्षित पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पहले पहुंचेंगे डाकघरों में लिफाफे
कासगंज। ‘राखी मेल‘ लिफाफे अभी डाकघरों में पहुंचे नहीं हैं। इन लिफाफों के रक्षा बंधन से लगभग 15 दिन पहले डाक घरों में पहुंचने की उम्मीद है। तभी बहनों इन्हें खरीदकर इनमें राखियां भेज सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये होगी लिफाफों की कीमत
कासगंज। जो बहने डाक विभाग के लिफाफे में अपनी राखियां भेजेंगी उन्हें लिफाफे के लिए 10 रुपये अदा करने होंगे। ‘राखी मेल‘ लिफाफों की कीमत 10 रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
राखियां को समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग पूरा प्रयास करेगा। सांय 4:30 बजे, पोस्ट बॉक्स से सभी पत्र व लिफाफे निकालकर उनकी छटनी कर उसी दिन डिस्पेच कर दिया जाता है। दूर दराज क्षेत्रों में रेल से लिफाफे जाते हैं, जिनमें समय लगता है। यदि दूर कहीं राखियां भेजती हैं तो रक्षाबंधन से पूर्व करीब आठ से दस दिन का समय रखते राखिंया भेजी जाएं।
सुभाषचंद्र द्विवेदी, पोस्ट मास्टर, कासगंज


बहनों के लिए स्पेशल राखी बॉक्स रखेगा डाकघर
एटा। सावन के महीने में डाकघर बहनों के लिए स्पेशन राखी बॉक्स की व्यवस्था करने जा रहा है। डाकघर बहनों की राखी को प्राथमिकता के आधार पर भाइयों तक पहुंचाएगा। बहन की राखी समय से और सुरक्षित पहुंचाने के लिए बरामदे में बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी।
भाईयों तक बहनों की राखी पूरी तरह से सुरक्षित पहुंच सके। इसके लिए बरामदे में राखी बॉक्स को जगह दी जा रही है। बारिश में किसी भी बहन की राखी भींग न सके, पूरा इंतजाम किया जा रहा है और बहन की राखी भाई तक समय से पहुंचे, यह प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं विगत वर्षों की भांति इस बार भी डाकघर बहनों को राखी सस्ती दर पर डाकघर में भी उपलब्ध कराएगा।
बॉक्स को बहना की राखी दिया गया है नाम
डाकघर में रखे पत्र-पेटिका बॉक्स से अलग हटकर बहना की रखी बॉक्स होगा। इसको डाक विभाग ने स्पेशल नाम दिया गया है। इसमें बहन अपने भाईयों को दूर-दराज तक डाक के माध्यम से रक्षा सूत्र को भेज सकेंगी।

अभी श्रावण मास शुरू हुआ है, बहनों की राखियों के लिए अलग से बहना की राखी स्पेशल बॉक्स रखा जाएगा। बहनों की राखी को प्राथमिकता के आधार पर भाईयों तक पहुंचाने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।
एसआर दुबे, अधीक्षक, मुख्य डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed