{"_id":"5b537de24f1c1b6e118b4f04","slug":"191532198370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-नोएडा की कंपनियों पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-नोएडा की कंपनियों पर लगाया 25-25 हजार का जुर्माना
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक विजय सिंह ने टीम के साथ जलेसर रोड आटा चक्की व किराना की दुकान और टूंडला मंडी में 17 स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान घटतौली करने पर आगरा और नोएडा की कंपनी पर 25-25 हजार का अर्थदंड लगाया है।
डीएम ने घटतौली करने वालों के खिलाफ सघन जांच करने के आदेश दिए थे। इस पर फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित आटा चक्की, किराना की दुकान पर चेकिंग की। बांट-माप संबंधी खामी मिलने के कारण दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टूंडला क्षेत्र में सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा इलेक्ट्रानिक बेइंग मशीनों का समय से सत्यापन नहीं करने के कारण ही फल-सब्जी के 15 थोक विक्रेताओं के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच टीम में वरिष्ठ बांट-माप निरीक्षक विजय कुमार और लक्ष्मीकांत तिवारी थे। उन्होंने बताया कि आगरा की नमकीन निर्माता कंपनी मां वैष्णो फूड्स प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड अनुराग नगर-दो दरेसी रोड बलकेश्वर आगरा और नोएडा की नूडल्स निर्माता फर्म भारत फूड्स एंड बेबरेज प्रा.लि. नोएडा द्वारा समाचार पत्रों में दिए विज्ञापन में मूल्य के साथ मात्रा अंकित नहीं करने के कारण दोनों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सघन जांच लगातार जारी रहेगी।