{"_id":"5b424b444f1c1bb9248b550b","slug":"191531071300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का प्याला फैलने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का प्याला फैलने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
शराब का प्याला फैलने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शराब का प्याला फैलने पर युवक ने पत्नी को ईंट प्रहार और लात-घूंसों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। घटना के बाद फरार हुए पति की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट निवासी सीमा (28) की शादी करीब 11 साल पहले कोतवाली नगर क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी रामौतार के साथ हुई थी। उनके 10 वर्षीय बेटा प्रभात और सात वर्षीय बेटी रुचि है। शनिवार को सीमा अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय शराब के नशे में उसका पति रामौतार घर पहुंचा। रुचि ने बताया कि उसी समय उसके पिता रामौतार घर बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीते समय किसी तरह सीमा से शराब का प्याला फैल गया। इसी बात पर रामौतार आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा। इतना ही नहीं, पति ने बेरहमी से ईट और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी लोगों को सुबह हुई। गांव के लोगों ने सीमा के मायके वालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मृतका के पिता भजनलाल ने पति, सास, ससुर, जेठ, जिठानी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
शराब का नशा पहले भी ले चुका है कई लोगों की जान
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रुद्रपुर में शराब फैलने को लेकर हुई सीमा की हत्या से पहले भी जिले में इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें थाना नयागांव क्षेत्र में एक साल पहले शराब का प्याला फैलने पर रिटायर्ड फौजी ने मासूम भाई-बहन को गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद एक माह पहले शहर में ही एक सिपाही ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी थी।