फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अफसरों की मेहरबानी से फलफूल रहा भ्रष्टाचार

अफसरों की मेहरबानी से फलफूल रहा भ्रष्टाचार

Tue, 03 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की मेहरबानी से फलफूल रहा भ्रष्टाचार
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
एटा। केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास और भ्रष्टाचार को लेकर संजीदा है, लेकिन अफसरों की मेहरबानी सरकार की संजीदगी पर सवालिया निशान लगा रही है। जिले के अधिकारियों को सौंपी गई 80 ग्राम पंचायतों की जांच अब सवालों के घेरे में हैं। अफसरों ने मामलों की जांच पूरी करना तो दूर तमाम ग्राम पंचायतों की जांच शुरू ही नहीं की। वहीं लगातार शिकायतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके लिए बड़ा बजट भी जारी होता है। ऐसे में बजट के साथ भ्रष्टाचार भी गांवों की ओर पहुंचता है। जिले में करीब 80 ग्राम पंचायतों और प्रधानों के भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और आइजीआरएस पोर्टल पर की हैं। साथ ही अलीगंज और जैथरा क्षेत्र की करीब 50 ग्राम पंचायतों की जांच की सिफारिश विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने की है। शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही 15 से एक महीने में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जांच के लिए अधिकृत अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में हुए खेल और प्रधानों की करतूत को जांचने से खुद को दूर कर लिया है। अधिकांश ग्राम पंचायतों की जांच छह महीने में भी पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही दर्जन भर ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां अब तक जांच शुरू ही नहीं हुई है।
विज्ञापन

कार्यालय में बैठकर हो रही जांच
ग्राम पंचायतों की शिकायतों और प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच कई जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर ही पूरी कर दी है और रिपोर्ट आगे बढ़ा दी है। तमाम रिपोर्ट में चुनावी रंजिश को आधार बनाकर मामले को दबा दिया गया है। इसके चलते जांच कई बार दूसरे अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के घपले के आरोप
जिले की ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये के घपले हुए हैं। शौचालय, खड़ंजा, सीसी निर्माण, सोलर लाइट और हैंडपंप रिबोर में प्रधानों ने जमकर खेल किया है। मगर अफसरों की मेहरबानी से भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है।

इन ग्राम पंचायतों की विशेष जांच
अलीगंज की अलीपुर, नदराला, नकटई खुर्द, भदुईया मठ, अकबरपुर लाल सहाय, रामनगर, गढिय़ा जगन्नाथ, गढ़ी, जैथरा की बाघौली, सहोरी, सुकटीखेड़ा, अमृतपुर रघुपुर, बरौलिया, शीतलपुर की जिरसमी, भगीपुर, शिवसिंहपुर, अचलपुर, निधौलीकलां की शहबाजपुर, अवागढ़ की बढ़ावली, मारहरा की पिदौरा, जलेसर की टिकाथर।
कहते हैं आंकड़े
80 ग्राम पंचायतों की चल रही जांच
65 से अधिक की जांच अब तक अधूरी
15 से तीस दिन में देनी होती है रिपोर्ट
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed