फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   माल बरामदगी हो तो माना जाए खुलासा

माल बरामदगी हो तो माना जाए खुलासा

Sun, 20 May 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
माल बरामदगी हो तो माना जाए खुलासा
यूपी पुलिस - फोटो : SELF
कासगंज/सहावर। अमांपुर और सहावर की सनसनीखेज वारदातों का बरेली और अलीगढ़ की पुलिस ने खुलासा किया है। बरेली की पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जबकि अलीगढ़ की पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को ढेर कर दिया। इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है उनका लूटा हुआ माल बरामद हो तब तो उन्हें भरोसा हो।
विज्ञापन


सहावर के डकैती पीड़ित राजकुमार का कहना है कि डकैती की वारदात ने उनका पूरा घर उजाड़ दिया। उनकी मां, पत्नी और चचेरा भाई बदमाशों ने मार दिए। उनकी स्थिति खराब है और दोनों बच्चों का इलाज आगरा में चल रहा है। पुलिस खुलासे के बारे में पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि न तो पुलिस ने किसी बदमाश की पहचान उनसे कराई है और न ही कोई बरामद माल दिखाया है।
विज्ञापन


आखिर वे कैसे इस खुलासे पर भरोसा करें। राजकुमार के भाई संजय ने यही बात दोहराते हुए कहा कि वह अभी संतुष्ट नहीं हैं। वहीं अमांपुर की डकैती की वारदात का शिकार हुए चंद्रपाल के परिजन अब भी बदमाशों की दहशत में हैं। इस घटना में चंद्रपाल की मौत हो गई जबकि पत्नी अखिलेश, पुत्र और पुत्रवधू सहित अन्य परिजन घायल हो गए। चंद्रपाल के घायल परिजन कहते हैं कि पुलिस अच्छा काम कर रही है, लेकिन उनके यहां हुई लाखों की लूट का सामान तो बरामद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती की वारदात में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी और उनसे शीघ्र माल की बरामदगी की जाएगी। बरेली जेल में बंद बदमाशों की रिमांड मिलने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
- पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed