{"_id":"5b00604c4f1c1bd4408b66be","slug":"191526751308-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में फिर भाजपा बनाएगी सरकार: स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में फिर भाजपा बनाएगी सरकार: स्वामी प्रसाद
Updated Sat, 19 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
2019 में फिर भाजपा बनाएगी सरकार: स्वामी प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। गांव अगौनापुर में शनिवार को प्रदेश सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुद्ध कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा।
प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का पूरे विश्व में शासन है। उन्होंने 2500 वर्ष पहले मानव कल्याण के लिए संदेश दिए थे, जो आज तक कायम हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व शांति का संदेश दिया। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशसेवा के लिए विदेशों में भारत का डंका बजा रहे है। अब वो दिन दूर नहीं है जब भारत फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी को घेरने में लगा है लेकिन हमारे नेता पूरे विपक्ष पर भारी पड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। पिछली सरकार की तुलना में अपराध न के बराबर है। कार्यक्रम को सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, डा. अशोक रतन शाक्य, सूरज सिह राठौर, सत्तन शाक्य, प्रो. शैतान सिंह शाक्य, सुदेश कुमार ने भी संबोधित किया। मुख्य संयोजक सुधीर कुमार शाक्य एडवोकेट, पुरुषोत्तम सिंह, राजेश कुमार शाक्य, विमल कुमार शाक्य, जबर सिंह, सरवन सिंह, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, मौजूद रहे।
------------------
बुद्ध विहार का होगा जीर्णोद्धार
अलीगंज। महोत्सव में सांसद और विधायक ने विकास कराने का वायदा किया। सांसद मुकेश राजपूत ने बुद्ध विहार के जीर्णोद्धार के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अगौनापुर मोड़ से बुद्ध विहार तक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की।