{"_id":"5ade05624f1c1b320a8b612a","slug":"191524499810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपये लूटे
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपये लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज/सहावर।
सहावर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक करोबारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी व आभूषण लूट लिए। पुलिस ने कारोबारी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
दिलीप कुमार पाठक निवासी गंजरोड सहावर में बैटरी आदि का कारोबार करते हैं। वह दोपहर के समय अपनी दुकान से 3 लाख रुपये लेकर ग्रामीण बैंक में जमा करने के लिए निकले। वे दुकान से कुछ दूर ही निकले थे कि तभी दो बदमाशों ने रोककर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे उनको बेहोशी छाने लगी। बदमाशों ने उनका नकदी भरा बैग छीन लिया। इसके अलावा बदमाशों ने सोने की चेन, व चार अंगूठी भी उतार ली।
बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कारोबारी को जमीन पर बेहोश पड़े देख लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके आ गई। कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद कारोबारी को होश आ सका। पुलिस ने कारोबारी से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।