फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पंचायत घर में जुआ खेल रहे 21 गिरफ्तार

पंचायत घर में जुआ खेल रहे 21 गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंचायत घर में जुआ खेल रहे 21 गिरफ्तार
पंचायत घर में जुआ खेल रहे 21 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

नगला निजाम स्थित पंचायत घर में जुआ खेल पर 21 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 12 लाख पचास हजार रुपये की नगदी एवं चार वाहन और 17 मोबाइल बरामद किए है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी ने बताया कि जानकारी मिलने पर थाना बागवाला, जैथरा पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को मौके पर भारी पुलिस बल के साथ भेजा गया। इसके दौरान सरगना राजबहादुर उर्फ सुल्लन पुत्र तुर्रम सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ सहित 21 लोगों को पकड़ा गया। एसएसपी एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जे से 12 लाख पचास हजार रुपये बरामद किए गए है। जबकि लग्जरी कार सहित चार वाहन एवं 17 मोबाइल भी पुलिस को मौके से मिले है। एएसपी ने बताया कि मास्टर माइंट सुल्लन चौथा मील पर ढाबा चलाता है। जबकि इसी के साथ पकड़ा गया देवेंद्र नामक व्यक्ति राजनीत से जुड़ा है। जो नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद का दाबेदार रहा है। वही एसएसपी ने पुलिस टीम को इतना बडा खुलासा करने पर 25 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

लगेगी गैंगेस्टर
एटा। प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जुआ खेलते पकडे गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ ही गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed