{"_id":"5ada239b4f1c1b56098b5873","slug":"191524245403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 पुलिस रहे पूरी तरह सक्रिय: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 पुलिस रहे पूरी तरह सक्रिय: डीआईजी
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 पुलिस रहे पूरी तरह सक्रिय: डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में यूपी 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों का सम्मेलन आयोजित करके उन्हें अधिक सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त होते ही गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंचे।
डीआईजी श्रीवास्तव ने कहा कि 16 मोटरसाइकिल भी यूपी 100 सेवा के अंतर्गत प्राप्त हुईं हैं। जो अत्याधुनिक तरीके की बाइक हैं। शीघ्र ही ये बाइक थानों पर आवंटित की जाएंगी। डीआईजी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने की जरूरत है। डीआईजी ने कहा कि महिला अपराधों और बाल अपराधों की सूचना पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं है। घटनास्थल पर तुरंत पहुंचा जाए और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी जाए।
प्रमोशन पर डीआईजी ने लगाए स्टार
कासगंज। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने स्टेनों सुबोध सक्सेना का प्रमोशन सीए पद पर हो जाने पर उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी। सुबोध को सही तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करने और सजगता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश देते हुए शुभकामनाएं दीं।