फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नगला गोकुल में कोतवाली पुलिस पर पथराव

नगला गोकुल में कोतवाली पुलिस पर पथराव

Thu, 12 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
नगला गोकुल में कोतवाली पुलिस पर पथराव
नगला गोकुल में कोतवाली पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
एटा। जमीन के विवाद में मारपीट की शिकायत पर नगला गोकुल पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में एसआई और पुलिस कर्मियों ने मौके से भागकर खुद को बचाया। जानकारी पर सीओ सिटी सहित कोतवाली नगर से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि इससे पहले ही आरोपी पथराव करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन बाइक बरामद कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव नगला गोकुल में जमीन के विवाद में अतर सिंह और रामेश्वर के बीच मारपीट और पथराव हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस से एक एसआई और कोबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपियों ने पथराव बंद नहीं किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया था। पथराव में दो पुलिस कर्मी पत्थर लगने से चुटैल हो गए। बाद में मामले की जानकारी पर सीओ सिटी वरुण कुमार एवं कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस को देखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बाइक बरामद कर तीन महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच कर पथराव करने वाले आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सुपैती निवासी राममुखी पत्नी खुशीराम के घर में गुरुवार को गांव के ही सीमा पत्नी रमेश सहित पांच लोग घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राममुखी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed