फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ढकरई गांव की रंजिश से तो नहीं जुड़े हत्या के तार

ढकरई गांव की रंजिश से तो नहीं जुड़े हत्या के तार

Tue, 10 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
ढकरई गांव की रंजिश से तो नहीं जुड़े हत्या के तार
मृत बच्चों के घर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। बहोरनपुर से अपहृत दोनों भाइयों की हत्या की गुत्थी बेहद उलझी हुई है। घटना के बाद गांव में डाले गए पर्चों से पड़ोसी गांव ढकरई में दो गुटों के बीच चल रही रंजिश के मामले से हत्या के तार जुड़े हो सकते हैं। पुलिस पर्चों के आधार पर गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपहरण की घटना के बाद सोमवार सुबह बहोरनपुर के खेतों की ओर जा रहे चकरोड पर एक स्थान पर हस्त लिखित छह पर्चे मिले थे। इन सभी पर्चों में बच्चों के शव ढकरई के स्कूल के पास हत्या कर दबाने की बात लिखी थी। इस पर पुलिस ने उक्त स्थान पर जांच की लेकिन शव बरामद नहीं हो सके। इस पर पुलिस ने पर्चों को खारिज कर दिया और माना गया कि भ्रमित करने के लिए पर्चे फेंके गए। हालांकि सोमवार रात आठ बजे एक बाइक सवार नकाबपोश बहोरनपुर आया और शिवा नाम के बालक को पर्चा थमाकर भाग गया। शिवा ने अन्य ग्रामीणों को पर्चा दिया तो उस पर बच्चों के शव ढकरई गांव में उदयवीर के घेर में दबे होने और घटना के लिए ढकरई के धर्मेंद्र, उदयवीर और रिंकू को जिम्मेदार बताया गया। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सोमवार देर रात पुलिस ने उक्त स्थान पर तलाश की तो बच्चों के शव पड़े मिले। उदयवीर का घेर पर्चों पर अंकित पहले वाले स्थान के ही निकट था। पत्र में बताए स्थान पर बच्चों के शव मिलने के बाद पुलिस को हत्या में गहरी साजिश नजर आ रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि ढकरई गांव में दो गुटों के बीच की रंजिश से हत्या के तार जुड़े हो सकते हैं। पटियाली के सीओ करमवीर सिंह ने कहा कि बच्चों की हत्या के तार ढकरई गांव की रंजिश की घटना से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि होली के समय से गांव के दो पक्षों में रंजिश है। हो सकता है कि अपनी रंजिश निकालने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया हो।
विज्ञापन

पर्चों की राइटिंग से भी खुल सकता है राज
कासगंज। बच्चों के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर पुलिस को मिले पर्चों की लिखावट से भी राज खुल सकता है। सभी पर्चे एक ही राइटिंग में लिखे हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पहलू पर की जा रही है जांच: डीआईजी
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम गठित की गईं हैं। ढकरई की रंजिश के मामले की भी जांच की जा रही है। बरामद पर्चे भी जांच के दायरे में हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डीआईजी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed