फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर निगम की ग्रांट में 50 लाख की कटौती

नगर निगम की ग्रांट में 50 लाख की कटौती

Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की ग्रांट में 50 लाख की  कटौती
फिरोजाबाद। योगी सरकार ने नगर निगम को जोर का झटका दिया है। राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाली ग्रांट में 50 लाख की कटौती कर दी है। इससे पूर्व निगम की ग्रांट में एक करोड़ की कटौती हो चुकी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा मिले चार साल हो चुके हैं। सालों के बाद निगम का दर्जा मिलने पर यहां विकास कार्य कराने को अधिक बजट मिलने की उम्मीद थी। नगर निगम में पहले बोर्ड का गठन हो चुका है। महापौर नूतन राठौर एवं 70 पार्षद बोर्ड में पहुंचे है। पार्षद अपने क्षेत्रों में विकास कराने को लगातार प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन बजट का रोना रो रहा है।
विज्ञापन


इसका प्रमुख कारण है कि शासन ने राज्य वित्त आयोग के तहत नगर निगम को पूर्व में करीब सात करोड़ 40 लाख रुपये ग्रांट जारी की थी। कुछ माह पूर्व शासन ने करीब एक करोड़ की कटौती की थी। इसके चलते राज्य वित्त से होने वाले विकास कार्यों का भुगतान अटक गया है। नगर निगम प्रशासन संभल भी नहीं पाया कि शासन ने लगातार दूसरा झटका देते हुए राज्य वित्त की ग्रांट में 50 लाख की कटौती दी। बजट समस्या दूर करने के लिए महापौर नूतन राठौर ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ग्रांट बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed