{"_id":"5ab692ce4f1c1ba8768b7349","slug":"191521914574-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने अनिल जैन का किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने अनिल जैन का किया भव्य स्वागत
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद शनिवार को अपने गृह जनपद आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का जिले की सीमा कठफोरी से लेकर टूंडला के मध्य जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
अनिल जैन की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके शुभचिंतकों, भाजपा नेता, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। खुद अनिल जैन भी जिले में अपने स्वागत से अभिभूत दिखे।
कठफोरी से जिले की सीमा में दाखिल हुए भाजपा के केंद्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन का शिकोहाबाद, मक्खनपुर, दबरई, आसफाबाद चौराहा, रसूलपुर, नालबंदान, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, कंपनी बाग चौराहा आदि जगहों पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान उनके साथ भाजपा संगठन से जुडे़ प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं रोड शो के दौरान जैन मंदिर चौराहे पर पहुंचे राज्य सभा सदस्य डॉ अनिल जैन का भव्य स्वागत किया गया। वहां मंच पर मौजूद रहे प्रमुख व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों और भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
मेयर नूतन राठौर के अतिरिक्त सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे। जैन मंदिर पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान डॉ अनिल जैन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में सभी का सहयोग करने की बात कही।
वहीं स्वागत समारोह के दौरान नवीन उपाध्याय, आनंद अग्रवाल, अमित गुप्ता, श्याम सिंह यादव, महेंद्र बंसल, अजीत अग्रवाल, डॉ लक्ष्मीनरायन यादव, सुनील मिश्रा, अशोक शर्मा हरि, प्रमोद सैनी, शिवमोहन श्रोती, अश्वनी भारद्वाज, वीरेंद्र सुमन, नवीन प्रकाश उपाध्याय, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश वर्मा, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, डॉ एसपी लहरी, पार्षद मीरा शर्मा, संतोष राठौर, विमलादेवी, प्रेमसिंह वर्मा, राजीव उपाध्याय, अधिवक्ता परिषद के अरुण कुमार शर्मा, जेपी सिंह शर्मा, विजय शर्मा, दलवीर सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बीएस गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, रीतेश अग्रवाल, वैंकट मुरवारिया, भाजपा महानगर इकाई के अमित गुप्ता, गोपाल कृष्ण, जावेद कुरैशी, अनवार खान, निर्मल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुुस्लिमों ने किया जोशीला स्वागत
नालबंदान क्षेत्र में युवा भाजपा नेता अमित गुप्ता, विकास पालीवाल के साथ काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने डा. जैन का स्वागत किया। डा. जैन को फूल माला पहनाने के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने तलवार भेंट की। इस दौरान डा. अनिल जैन के भाई सुनील अग्रवाल और नानक चंद्र अग्रवाल पूरे रोड शो में उनके साथ रहे। अनिल जैन ने मंच से कहा कि आज वह इस मुकाम पर अपने माता-पिता के आशीर्वाद और बडे़ भाई नानक चंद्र अग्रवाल के सहयोग से पहुंचे हैं।