{"_id":"5aa964c54f1c1bc1758b57b6","slug":"191521050821-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर तंबाकू कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर तंबाकू कारोबारी की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। दिल्ली में पुत्र से मिलकर शिकोहाबाद लौट रहे तंबाकू कारोबारी की मंगलवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के 16 घंटे बाद जानकारी मिलने पर मृतक के परिवारीजनों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी की मौत की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर है।
मोहल्ला गढै़या निवासी कृष्णगोपाल अग्रवाल (45) की पक्का तालाब के समीप तंबाकू और जूते की दुकान हैं। उनका बेटा अर्पित अग्रवाल दिल्ली में रेडीमेड का काम करता है। मंगलवार शाम कारोबारी दिल्ली से शिकोहाबाद लौट रहे थे। अचानक रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जानकारी पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर चौकी पर रख दिया। सुबह तक जब कारोबारी घर नहीं पहुंचे, तो परिवारीजनों ने तलाश की।
जीआरपी से जब परिजनों ने पूछताछ की तो एक शव मिलने की जानकारी मिली। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी का शव जैसे ही घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। बताया गया है कि मृतक ने 31 जनवरी को ही अपनी बेटी नेहा अग्रवाल की शादी की थी। वहीं कारोबारी की मौत से कस्बे के व्यापारियों में शोक की लहर है।