फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   होली के हुड़दंग में वर्दी का सम्मान भूली पुलिस

होली के हुड़दंग में वर्दी का सम्मान भूली पुलिस

Sat, 03 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में वर्दी का सम्मान भूली पुलिस
होली के हुड़दंग में वर्दी का सम्मान भूली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले में पहली बार पुलिस लाइन में पुलिस वालों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर होली मनाई। इतना ही नहीं एक दूसरे को जमकर कीचड़ में घसीटा। पुलिस कर्मियों की वर्दी भी होली के हुड़दंग में फाड़ दी गई। होली मनाते हुए पुलिस कर्मियों ने अर्द्धनग्न होकर नाच किया। डीएम और एसएसपी के भी पुलिस वालों ने कपड़े फाड़ दिए। कपड़े फट जाने को लेकर कई पुलिस वाले गाड़ियों में बैठकर अपने गतंव्य पर गए।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में वर्दी का सम्मान सर्वोपरि होता है, पर होली के दूसरे दिन यह सम्मान पुलिस कर्मियों ने ताक पर रख दिया। जिले में पहली बार पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में कपडे़ फाड़ होली खेली। इसमें पुलिस वालों ने अंगूर की बेटी के आगोश में आकर डीएम और एसएसपी को भी नहीं बख्शा। पुलिस वालों ने एसएसपी के कपड़े फाड़ते हुए डीएम और सीओ के भी कपड़े फाड़ उन्हें अर्द्धनग्न कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने दमकल की गाड़ी का पाइप खोलकर मैदान में पानी भरते हुए उसके कींचड़ में एक दूसरे को खूब घसीटा। होली के मौके पर पुलिस लाइन में डीजे और बैंड बाजे पर पुलिस कर्मियों ने घंटो तक अर्द्धनग्न हालत में नृत्य किया। कपड़े फट जाने के बाद डीएम और एसएसपी ने आवास से दूसरे कपड़े मंगवाए। जबकि कई पुलिसकर्मी कपडे़ फट जाने की स्थिति में अर्द्धनग्न हालत में गाड़ियों में बैठकर अपने गतंव्य तक पहुंचे। पुलिस लाइन में हुई इस तरह की होली को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed