फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब

शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब

Sat, 10 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब
डेमो - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद। क्राइम कंट्रोल के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे शोपीस साबित हो रहे हैं। इनके लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का संचालन भी पहले जैसा नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि चौराहों की लोकेशन स्पष्ट दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन


कैमरों को पुलिस एवं प्रशासन कहीं भी व्यवस्थित नहीं रख सका। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के पोल टूट गए हैं। चौराहे का हाल कैसा है यह कंट्रोल रूम में बैठकर दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन


अपराधों को कंट्रोल करने के लिए सपा शासन में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया था। इन कैमरों को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया। इस व्यवस्था के संचालन को करीब एक करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की थी। जिले में 25 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाकर कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार अधिकारियों ने चौराहों की फुटेज देखी थीं। शहर के सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, जाटवपुरी चौराहा एवं आसफाबाद चौराहा, रामलीला चौराहे, बंबा चौराहा पर सीसीटीवी कैमरों को खंभे लगाने के बाद स्थापित किया था।

कुछ कैमरों को टूंडला व शिकोहाबाद, सिरसागंज के प्रमुख चौराहों पर स्थापित किया था। 24 घंटे चलने वाले इन कैमरों पर हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या के साथ ही कौन सी गाड़ी कितने बजी निकली इसकी लोकेशन पुलिस प्रशासन के पास होती थी।

अब लाखों की लागत से शुरू की गई अपराध को रोकने के लिए हाईटेक प्रणाली पूरी तरह से फेल हो गई है। कैमरों की निगरानी का काम बंद है। रामलीला चौराहे, सिनेमा चौराहा के साथ अन्य चौराहों पर कैमरे खराब हो गए हैं।

25 स्थानों पर स्थापित किए थे 91 सीसीटीवी कैमरे

अपराध नियंत्रण के साथ जाम की समस्या के निदान को फिरोजाबाद नगर के साथ शिकोहाबाद, टूंडला क्षेत्र के प्रमुख 25 चौराहों पर 91 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया था। इन कैमरों को लगाने के साथ कंट्रोल रूम से जोड़ने पर करीब एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हुई थी। कंट्रोल रूम बनाया था। पुलिस अफसरों की माने तो कैमरे लगे होने के कारण कई घटनाओं का अनावरण हुआ था।


खुलासे में नहीं की सीसीटीवी कैमरे की चर्चा

पुलिस अफसरों की मानें तो सीसीटीवी कैमरों में रिकार्डिंग के माध्यम से घटना का कभी कोई खुलासा नहीं हुआ। न्यायालय को उक्त कैमरों की रिकार्डिंग की सीडी बनाकर देनी पड़ती। इसके कारण कभी इसका जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed