फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चंदरई में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा

चंदरई में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा

Mon, 08 Jan 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंदरई में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर दस चक्का ट्रक के वैगनआर और आटो पर पलटने से चंदरई के एक परिवार के छह लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। सोमवार के दिन विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कई नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


सपा सांसद अक्षय यादव गांव चंदरई पहुंच घटना पर दुख व्यक्त किया। एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अवनींद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, राजा यादव, शैलेंद्र वाल्मीकि, आशुतोष यादव, रामप्रताप सिंह गुर्जर, जगमोहन यादव व नीरू यादव भी साथ थे।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाने का भरोसा दिया। महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी के आंखों से आंसू छलक पड़े। सिरसागंज पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे के साथ कई भाजपा नेता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरीशंकर यादव पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने को पहुंचे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव चंदरई पहुंचे। पीड़ित ही परिवार को ढांढस बंधाने के साथ हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।


एक साथ घर के छह सदस्यों के हादसे का शिकार हो जाने के कारण सतेंद्र की पत्नी रीमा यादव अचेत हो गई। जैसे ही होश में आती बोलती कि अब जीकर क्या करूंगी। जबकि सतेंद्र के दो बेटियां एवं एक बेटा भी गुमसुम थे। उन्हें नहीं पता था कि उनके पापा, अम्मा एवं बाबा इस दुनिया में नहीं हैं। पप्पू का छोटा बेटा रंजीत रो-रोकर सदमे में आ जाता है। उसकी कई बार हालत खराब हुई। प्राइवेट चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed