फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, दी गिरफ्तारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, दी गिरफ्तारी

Tue, 19 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, दी गिरफ्तारी
जेल भरो आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। हाईवे पर जाने की कोशिश के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मौके पर रिहा कर दिया। पांच सौ से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


मानदेय में वृद्घि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 13 सूत्री मांगों को मनवाने पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जेल भरो आंदोलन चलाया। गिरफतारी देने से पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने शासन-प्रशासन के विरूद्व नारेबाजी। गिरफ्तारी पर अड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ देख प्रशासन बैकफुट पर नजर आया।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव और सीओ सदर धर्मेद्र कुमार ने संघ के पदाधिकारियों को बुला कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से गिरफ्तारी देने को राजी किया। मंगलवार को लगभग पांच सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। हांलाकि सभी कार्यकर्ताओं कोे निजी मुचलके भरवा कर मौके पर रिहा कर दिया गया। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रूख भांप चुके जिला प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल विकास भवन और कलक्ट्रेट के आसपास तैनात किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान संघ के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाने का प्रयास किया। पुलिस फोर्स ने रोका तो पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। माइक से नगर मजिस्ट्रेट को एलान करना पड़ा कि हाईवे पर न जाएं सभी की गिरफ्तारी मानते हुए मौके पर ही रिहा किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगामी 22 दिसंबर तक धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed