फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुहागनगरी में सोह्म की गूंज

सुहागनगरी में सोह्म की गूंज

Fri, 15 Dec 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी में सोह्म की गूंज
कलशयात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोह्म महामंडल द्वारा सुहागनगरी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रथों पर सवार होकर संत चल रहे थे कलशधारण किए महिलाएं चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


भव्य कलश यात्रा का स्वागत नगर निगम की महापौर नूतन राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। आरती पंकज अग्रवाल ने की। दीप प्रज्वलन स्वामी सत्यानंद, संजय मित्तल, संजीव मित्तल ईकरी, हरवंश शर्मा, अभिषेक मित्तल चंचल, भगवानदास, मुनेंद्र कुमार बंसल, संतोष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर गंज चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। मुख्य रथ पर स्वामी सत्यानंद महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी शिवचेतन महाराज विराजमान रहे। यज्ञपति जीके शर्मा, वंदना शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मालती शर्मा ने पूजा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुंभारंभ कराया।
विज्ञापन


कथाभूषण पंडित रामगोपाल शास्त्री ने भगवत कथा के महात्म पर प्रकाश डाला।
कथा के बाद संत सम्मेलन का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी शिवचेतन महाराज ने किया। स्वामी सत्यानंद महाराज ने सत्संग की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र के जीवन में संतों का सत्संग जीवन नैया को भव सागर से पार लगाता है। कलश यात्रा में चदंप्रकाश शर्मा, दिजेंद्र मोहन शर्मा, अभिषेक मित्तल चंचल, उमाकांत पचौरी, कुंवर सिंह, मंगल सिंह राठौर, उमाकांत पचौरी, सर्वेश दीक्षित, संजय अग्रवाल, पार्षद प्रमोद राजौरिया, सत्यवीर गुप्ता, रवींद्र शर्मा, अनुग्रह गोपाल, जगदीश यादव, सोमेश यादव, प्रेमशंकर शर्मा, अश्वनी, पवन दीक्षित, विपिन शर्मा, प्रमोद सेनी, महेश पिप्पल, सत्यप्रकाश, अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed