फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 14939 वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 14939 वाद

Sat, 09 Dec 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 14939 वाद
अदालत। - फोटो : amar ujala
कासगंज।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 1465 वाद निस्तारित किए गए। जिले की विभिन्न बैंकों के वसूली के 47 मामले निस्तारित कर 27.80 लाख की वसूली की गई। बीएसएनएल के 32 वाद निस्तारित कर 81792 रुपये वसूल किए गए। वहीं न्यायिक अधिकारियों ने कुल 1128 वाद निस्तारित किए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने 337 वाद निस्तारित किए।
जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण सुलह समझौते से आसानी से किया जा सकता है। पक्षकार समझौते की भावना पैदा करें। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने का आह्वान किया। जिला जज ने स्वयं 24 वाद निस्तारित कर 6500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में 4.85 लाख रुपये देने के निर्देश दिए गए। प्रथम अपर जिला जज रविंद्र कुमार ने 12 वाद निस्तारित कर 3500 रुपये अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय हरविंदर कुमार ने 11 वाद निस्तारित कर पांच हजार रुपये अर्थदंड के वसूले। वहीं 1.90 लाख रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में देने के निर्देश दिए। अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार ने 161 वाद निस्तारित किए और 2500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर लाल ने 629 वाद निस्तारित किए। 16530 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन नेत्रपाल सिंह ने 25 वाद निस्तारित कर 9350 रुपये अर्थदंड के वसूले। सिविल जज सीनियर डिवीजन हरींद्र कुमार ओझा ने नौ वाद निस्तारित कर 4900 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकुर गर्ग ने 92 वाद निस्तारित कर 900 रुपये अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सिंह ने 163 वाद निस्तारित कर 92180 रुपये अर्थदंड वसूला। जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों ने कुल 1128 वाद निस्तारित किए एवं 201360 अर्थदंड के रूप में वसूले। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रदीप सोलंकी, केंद्रीय नाजिर रामेश्वर दयाल, ऋषभ गोयल, जितेंद्र सिंह सहित अन्य न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए
कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार के प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। सिविल जज सीनियर डिवीजन नेत्रपाल सिंह ने 24,44,404 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। प्रथम सिविल जज अंकुर गर्ग ने 623887 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा। जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि 43 लाख से अधिक का जुर्माना और अवार्ड शुल्क वसूल किया गया।

जिला जज सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसके दौरान न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए 14939 वादों का निस्तारण किया। इसके साथ ही 43 लाख से अधिक की जुर्माना एवं अवार्ड राशि वसूल की गई। न्यायाधीश अरुण श्रीवास्तव, हीरालाल सहित अन्य सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ ही एएसपी संजय कुमार आदि लोग मौजूद थे। जिला जज ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। फौजदीरी, राजस्व, विद्युत संबंधी,जलकर विवाद, वैवाहिक विवाद, मोटर दुघर्टना मामले, चैक संबंधी, फौजदारी आदि संबंधी मामलाें का निस्तारण किया गया। जिला जज ने बताया कि आगामी समय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक बनाने के प्रचार प्रसार मोटे स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed