फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भट्टा मजदूर की हत्या के बाद दरबा में तनाव

भट्टा मजदूर की हत्या के बाद दरबा में तनाव

Mon, 06 Nov 2017 07:01 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
भट्टा मजदूर की हत्या के बाद दरबा में तनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डैमो
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव दरबा में हुई भट्टा मजदूर की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। गुस्साए मृतक पक्ष के लोगों ने रविवार को थाने जा रहे आरोपी पक्ष के लोगों पर पथराव किया था। वहीं, सोमवार उन्होंने घरों के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने पहुंचे लोगों को खदेड़ दिया। उधर, गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव दरबा निवासी इरमान पुत्र इंसाफ गांव रठेरा स्थित अजय यादव के भट्टे पर मजदूरी करता था। इमरान की तीन दिन पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। एक आरोपी चरन सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था। मामले में आरोपी पक्ष के लोग घर में ताला डालकर भाग निकले थे। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बावजूद इसके गांव में तनाव का माहौल बनता जा रहा है। रविवार को जहां पकडे़ गए चरन सिंह से मिलने आए लोगों पर मृतक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। हमले में आरोपी चरन सिंह का भाई घायल हो गया था। वहीं, सोमवार सुबह जब आरोपी पक्ष के आस पास रह रहे विनोद, रामऔतार, दलवीर व दिनेश के परिवारीजन घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने आए तो मृतक पक्ष के लोगों ने खदेड़ कर भगा दिया। भागे हुए लोगों का कहना है कि वे निर्दोष हैं, घटना से उनका कोई वास्ता भी नहीं है। उधर, मृतक पक्ष के लोगों ने एलान कर दिया है कि वे आरोपी पक्ष के लोगों को गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव की स्थिति नहीं हैं कुछ लोग अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताले सिर्फ आरोपी पक्ष के लोगों के घरों में लगे हैं। सुरक्षा के लिए दो एसआई व चार कांस्टेबल हर समय मौजूद हैं। पुलिस गांव में गश्त कर रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed