फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोबाइल और पर्स लूटने वाले गैंग के चार सदस्य पकड़े

मोबाइल और पर्स लूटने वाले गैंग के चार सदस्य पकड़े

Mon, 06 Nov 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल और पर्स लूटने वाले गैंग के चार सदस्य पकड़े
UP Police
थाना उत्तर पुलिश ने शनिवार शाम को गश्त के दौरान लूटपाट की फिराक में खडे़ चार लोगों को पकड़ लिया। लूटपाट के आरोपियों से लूटे गए मोबाइल, लैपटॉप और अवैध असलाह बरामद किए गए, जबकि गैंग लीडर सहित पांच अन्य भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी फोर्स के साथ शनिवार शाम को वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दरम्यान मुखबिर की सूचना के आधार पर गश्ती दल ने सरकारी ट्रामा सेंटर के सामने खाली मैदान में लूटपाट की योजना बनाते चार युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ और तलाशी के दौरान पकडे़ गए युवकों से राहगीरों से लूटे गए मोबाइल, लैपटॉप और तीन तमंचे बरामद किए गए। पकडे़ गए अभियुक्तों ने अपने नाम उमेश कुमार पुत्र रामजीलाल, योगेश पुत्र अनिल कुमार, कौशल किशोर पुत्र अमर सिंह निवासीगण हनुमान गली भीमनगर थाना दक्षिण और अपचारी पुत्र तनुज कुमार पुत्र हरीश निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण बताए। गिरोह का सरगना अमन शाक्य है, जो कि गिरोह के अन्य सदस्यों सौरभ, आदेश, अवनीश और पवन वर्मा के साथ भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed