{"_id":"59edf9d74f1c1bd9538b8c58","slug":"191508768215-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवहार में मधुरता लाए पुलिस: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवहार में मधुरता लाए पुलिस: कमिश्नर
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कमिश्नर ने डायल 100 सहित शिकायतों के निस्तारण में पुलिस के स्तर से की जा रही लापरवाही को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्होंने पुलिस को आम लोगों के प्रति व्यवहार में मधुरता लाने को कहा है। माफिया प्रवृति के व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री और शासन के स्तर से की जा रही शिकायत निस्तारण की निगरानी के बाद सामने आ रही स्थिति को लेकर कमिश्नर के राममोहन राव ने मथुरा डीएम और एसएसपी को पुलिस की कार्य प्रणाली के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि डायल 100 का घटना स्थल पर पहुंचने का समय औसतन 19 मिनट आ रहा है। कोशिश की जाए कि डायल 100 और पहले पीड़ित तक पहुंचे। इसमें शिकायत भी बहुत मिल रही हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना दिवस में आ रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पैदल गश्त बढ़ाएं, बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। महिला और अवयस्कों को ज्यादा समय तक थाने में बिठाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करें।