{"_id":"59e4bb974f1c1bd9798b6caf","slug":"191508162455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर चढ़ने लगा चुनावी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर चढ़ने लगा चुनावी रंग
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भाजपा पर अब निकाय चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। सोमवार को चुनावी तैयारियों को लेकर ही दिन भर बैठकों का दौर चला। इसमें जिला कार्य समिति से लेकर कोर कमेटी तक की बैठक हुईं।
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को गोविंद नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में सबसे पहले कार्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान ब्रज क्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि दिवाली पर मथुरा में भी प्रत्येक मंडल में प्रमुख मंदिर या प्रमुख स्थान पर दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के आगे पार्टी के चिन्ह कमल के फूल की रंगोली बनाएं। जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि यह चुनाव हर हालत में जीतना है। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दी जाएगी।
महिला सीटों पर महिला मोर्चा को प्राथमिकता मिलेगी। तदोपरांत नेताओं की पत्नियों को टिकट दी जाएगी। बैठक में बांकेबिहारी माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण पाठक, विनोद अग्रवाल, एसके शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, डीपी गोयल, राजकुमार मांट वाले, ओमप्रकाश सिंह सहित विभिन्न बैठकाें में पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।